IANS

सोनिया ने कार्यकर्ताओं से रेल दुर्घटना पीड़ितों की मदद को कहा

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश के राय बरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने की घटना में मारे गए लोगों और घायलों के परिवारों की मदद के लिए कहा है। ताज्जुब और दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष ने घटना की विस्तृत जांच कराने की मांग की। घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। यह हादसा सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र में हुआ।

उन्होंने जिला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं से योगदान व घायलों की सहायता करने को कहा है। उन्होंने उनके लिए प्रार्थना भी की।

न्यू फरक्का एक्सप्रेस के नौ डिब्बे और इंजन सुबह करीब छह बजे हरचंदरपुर के समीप पटरी से उतर गए थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close