Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में भाजपा ने कसी कमर, बनाई गई रणनीति

बैठक में चुनाव से पहले पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को उनकी ज़िम्मेदारी दी गई

उत्तराखंड में हुई भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति तैयार की गई है। बैठक में यह बात हुई कि चुनाव से पहले पार्टी के कई संगठन बढ़-चढ़ कर चुनाव प्रचार करेंगे। बैठक में चुनाव से पहले पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को उनकी ज़िम्मेदारी दी गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया,” लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश की सभी पांच सीटें जीतनी है और चुनाव में 60 फीसदी से अधिक वोट प्राप्त करना है। चुनाव की तैयारी भी इसी हिसाब से होगी।”

बैठक में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया,” हम इंवेस्टर्स समिट की सफलता और केन्द्र सरकार की शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टालरेंस की नीति के बलबूते हम जनता के पास जा सकते हैं। सरकार की उपलब्धियां बता कर हम लोगों के सामने पार्टी को वोट करने के लिए आग्रह कर सकते हैं।”

समिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश भाजपा के महामंत्री खजानदास, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक और राज्य मंत्री धन सिंह मौजूद रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close