IANS

यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे 2-1 से हराया

ब्यूनस आयर्स, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूथ ओलम्पिक खेलों में अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए सोमवार को यहां ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में उरुग्वे को 2-1 से शिकस्त दी। भारत ने रविवार देर रात टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 4-2 से हराया था।

भारतीय अंडर-18 टीम ने लालरेमसियामी ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए इस मैच में दो गोल किए। उन्होंने मैच का पहला गोल पहले मिनट में ही दागा।

इसके बाद, दोनो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। उरुग्वे के लिए 10वें मिनट में वेर्गा मेगडालेना ने बराबरी का गोल किया।

दूसरे हाफ में भी मैच बेहद रोमांचक रहा और दोनों ही टीमो ने अटैक करने पर अधिक विश्वास दिखाया। लालरेमसियामी इस बार भी भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई, उन्होंने 19वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को वानूआतू के खिलाफ होगा।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close