Crime

दास्तान-ए-जुर्म : शारीरिक संबंध ना बनाने पर पति बना हैवान, पत्नी का सिर धड़ से किया अलग

तमिलनाडु के त्रिची में पत्नी ने पति से शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, तो पति ने उसकी गर्दन कुल्हाड़ी से कर दी अलग

तमिलनाडु के त्रिची एक बहुत बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। मामला ये है कि एक पत्नी ने अपने पति से साथ हमबिस्तर होने से मना कर दिया, तो पति ने उसकी जान ही ले ली। पत्नी को इनकार करना काफी महंगा पड़ गया और पति ने उसकी गर्दन कुल्हाड़ी से अलग कर दी।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनो त्रिची के थिरुवेरुम्बुर के निवासी हैं। 34 वर्षीय डी शंकर सगयाराज की शादी 26 वर्षीय जेसिंथा जोस्बिन से इसी साल जनवरी में हुई थी। दोनों के बीच कुछ दिनों पहले से काफी विवाद चल रहा था। लेकिन एक दिन डी शंकर सगयाराज जो एक बीमा ऐजेंट है, अपनी पत्नी के गहने गिरवी रख आया। इसको लेकर दोनो के बीच खूब झगड़ा हुआ।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि इसे पत्नी जेसिंथा के घर उसके माता-पिता के पास जाना पड़ा। यहां दोनो के बीच सुलह हुई फिर देर रात दोनों घर लौटे। वापस आने के बाद दोनो के बीच फिर से लड़ाई हुई, जिसके बाद पति ने पत्नी जेसिंथा के साथ संबंध बनाने की मांग की और पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए सगयाराज ने कुल्हाड़ी से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

हत्या के बाद वह सिर हाथ में लेकर ड्राइंग रूम में बैठा रहा। सुबह उसके पिता और बहन घर पहुंचे तो उन्हें सगयाराज खून से सना दिखाई दिया। बाद में उसने पपाकुरिची थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close