Main Slideउत्तराखंडखेलप्रदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने तीरंदाज, युवा खिलाड़ियों में भरा जोश

पवेलियन ग्राउण्ड देहरादून में तीरंदाजी की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप शुरू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पवेलियन ग्राउण्ड देहरादून में तीरंदाजी की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की शुरूआत की है।
यह प्रतियोगिता उत्तराखंड में पहली बार आयोजित की जा रही है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के सभी जनपदों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व स्वच्छता की शपथ दिलाई।
युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद आर्चरी लॉन्ग-बो ( धनुष बाण) चलाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर विधायक खजान दास, आर्चरी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी अभिषेक वर्मा, विपिन बलूनी मौजूद थे।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close