Main Slideराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में फिर भड़की नक्सलवाद की चिंगारी, दो विधायकों की गोली मारकर हत्या

नक्सलियों ने अराकू विधानसभा सीट से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक एस सोमा की हत्या की

आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम ज़िले में नक्सलियों के अराकू विधानसभा सीट से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक एस सोमा को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

अराकू विधानसभा सीट से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक एस सोमा की गोली मार कर हत्या। ( फोटो – साभार इंटरनेट।)

रविवार को डुंब्रीगुडा मंडल के थुटांगी गांव यह घटना सामने आई। इस घटना के बाद प्रदेश में एक बार फिर नक्सलवाद की चिंगारी भड़क चुकी है।

बीते कई वर्षों से आंध्र में ऐसी घटना सामने नहीं आई है। ऐसे में इस घटना के बाद शासन-प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।हाल ही में आंध्र प्रदेश में तत्कालीन राजशेखर रेड्डी की सरकार में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद अब नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close