Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

तंजानिया में नाव पलटने से 44 लोगों की मौत, 37 लोगों को झील से बाहर निकाला गया

नाव में सवार यात्रियों की संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है

तंजानिया की विक्टोरिया झील में सैंकड़ों यात्रियों से भरी नौका पलटने से 44 लोगों की मौत हो गई है। सीएनएन के मुताबिक यह दुर्घटना गुरुवार को विक्टोरिया झील में दो द्वीपों के बीच हुई।

नाव में सवार यात्रियों की संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है क्योंकि उस पर अधिक संख्या में यात्री नाव पर सवार थे। लेकिन नाव पर 400 से 500 यात्री हो सकते हैं। गुरुवार रात राहत अभियान के दौरान आपात टीमों ने 37 लोगों को झील से बाहर निकाला लेकिन धुंध के कारण राहत अभियान बीच में ही रोक दिया गया।

तंजानिया के टेलीविजन चैनल आईटीवी को बताया कि आपात टीमें शुक्रवार ( 20 सिंतबर 2018) को सुबह से अपना अभियान शुरू कर चुकी हैं।

( इनपुट- IANS/ एडिट – लाइव उत्तराखंड डेस्क) 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close