Main Slideखेल

उम्मीद नहीं थी कि इस साल ही मुझे अर्जुन अवार्ड मिलेगा : हिमा दास

फिनलैंड में अंडर-20 चैम्पियनशिप में 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं भारतीय धावक

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की बड़ी पहचान बनाने वाली धावक हिमा दास ने कहा कि उन्हें इस साल अर्जुन अवार्ड की उम्मीद नहीं थी। हिमा को को अजुर्न अवार्ड के लिए नामित किया गया है। उनके नाम पर अंतिम मुहर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को लगानी है।

हिमा ने एडिडास के साथ करार किया। इस करार की घोषणा से इतर हिमा ने संवाददाताओं से कहा, मुझे इस साल अर्जुन अवार्ड की उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा था कि अगले साल मुझे यह पुरस्कार मिल सकता है।

हिमा ने इस साल की शुरुआत में फिनलैंड में अंडर-20 चैम्पियनशिप में 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला धावक बनी थीं।

इसके बाद हिमा ने हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित किए गए एशियाई खेलों में चार गुणा 400 मीटर स्पर्धा में भी भारत को स्वर्ण दिलाया था।

अब उनका ध्यान आने वाले सीजन पर है जहां वह दक्षिण एशियाई खेलों, एशियाई चैम्पियनशिप और विश्व चैम्पियनशिप में शिरकत करेंगी। अगले साल, दक्षिण एशियाई खेल, एशियाई चैम्पियनशिप, विश्व चैम्पियनशिप होनी है।

असम की रहने वाली इस धावक ने कहा, वह काफी मददगार हैं। वह खुद ओलम्पिक में खेल चुकी हैं। हम कई बार उनके तरीकों को समझ नहीं पाते और बाद में हमें पता चलता है कि वह जो करा रही हैं वो क्यों है। इसलिए हम हर दिन नई चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं।

(इनपुट – IANS/ एडिट – लाइव उत्तराखंड डेस्क)

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close