IANS

मप्र में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना, मुख्यमंत्री निवास में भी विराजे गणपति

भोपाल, 13 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी के साथ गणेशोत्सव पर्व की शुरुआत हो गई। इस मौके पर जगह-जगह गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री निवास पर भी गणपति को पूरे विधि-विधान से विराजमान किया गया है। राज्य में गुरुवार की सुबह से ही देवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी, जो रात तक जारी रही। वहीं बाजारों में गणपति की प्रतिमाएं खरीदने वालों का तांता लगा रहा। भव्य और आकर्षक प्रतिमाएं खरीदी गईं। अधिकांश भक्तों ने मिट्टी की प्रतिमाओं को खरीदना ज्यादा बेहतर समझा।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राजधानी के माता मंदिर इलाके में सपरिवार पहुंचकर गणेश प्रतिमा खरीदी और काफिले के साथ उसे अपने निवास पर लेकर पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापित की गई।

चौहान ने कहा है कि गणेश चतुर्थी का पर्व सर्वधर्म समभाव का पर्व है। सभी समुदायों में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख समृद्ध के लिए भगवान श्रीगणेश से प्रार्थना करते हुए राज्य में शांति और सामाजिक सद्भाव बना रहे यह कामना की।

मुख्यमंत्री निवास पर पारंपरिक और धार्मिक अनुष्ठान एवं परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री श्रीगणेश की स्थापना की गई। चौहान हर साल अपने निवास पर श्रीगणेश की स्थापना करते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close