Main Slideउत्तराखंडजीवनशैलीप्रदेश

हिमालय उत्तराखंड के लिए एक वरदान है : त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने (09-08-2018) को नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की।
इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने हिमालय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि हिमालय हमारे जीवन के सरोकारों से जुड़ा हुआ है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। हमारी संस्कृति भी हिमालय से प्रभावित है। मानव जीवन के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। हिमालय पवित्रता का भी प्रतीक है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों ही है।
” गंगा की परिकल्पना बिना हिमालय के नहीं हो सकती है। हिमालय अपनी नदियों और जलवायु से पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोता है। गंगा एवं यमुना के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था से भी यह स्पष्ट दिखाई देता है। हमारा राज्य हिमालयी क्षेत्र का नवीनतम राज्य है। हिमालय उत्तराखंड के लिए एक वरदान है।” सीएम रावत ने आगे कहा।
हिमालय के संरक्षण पर सीएम ने आगे बताया कि उत्तराखंड में आस्था के प्रतीक चारधाम तो स्थित है ही साथ ही इसकी मनोरम वादियां और प्राकृतिक संसाधन, पर्यटन एवं आर्थिक विकास के लिए अपार संभावनाएं उपलब्ध कराते है। हमें अधिकांश खाद्यान्न व पानी की आपूर्ति हिमालय से ही प्राप्त होती है। हिमालय के संरक्षण के लिए जन सहभागिता की भी जरूरत है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close