Main Slideराष्ट्रीय

#KeralaFloods : बाढ़ में समाई 35 हज़ार हेक्टेयर खेती, लाखों की तादाद में पशुधन नष्ट

यूएई ने भेजा 700 करोड़ रुपए का राहत पैकेज, दूसरे खाड़ी देश भी कर रहे मदद

केरल में फिलहाल बारिश थमने से बाढ़ से राहत मिली है। धीमी बारिश की मदद से राहत कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिससे आम जनजीवन फिर से स्थिर हो रहा है।

बाढ़ की वजह से केरल में 20,000 करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन स्थिति को काबू में लाए जाने के लिए केंद्र सरकार के साथ साथ लोगों व दूसरे देश भी केरल की आर्थिक सहायता कर रहे हैं।

केरल बाढ़ के लिए मिल रही आर्थिक सहायता को लेकर केरल के सीएम पी. विजयन ने कहा,” केरल की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। भारत क अलग-अलग राज्यों से मदद मिल रही है। वहीं दूसरे देश भी बाढ़ प्रभावित केरल के लिए मदद भेज रहे हैं। यूएई ने भी हमें 700 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने का प्रस्ताव दिया है और दूसरे खाड़ी देश भी मदद के लिए आगे आए हैं।”

राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग ने आंकड़े जारी करते हुए यह बताया है कि केरल में मौजूदा समय में 35,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फसलों का नुकसान हुआ है। इसके साथ साथ 25,000 से भी अधिक मकान बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इसके साथ पशुपालन क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ है। राज्य में 45,000 से अधिक मवेशी और लाखों की तादाद में पोल्ट्री नष्ट हो चुकी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close