IANS

अहमद पटेल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को पार्टी का कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया। गोवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख लुइजिन्हो फलेरिओ को पूर्वोत्तर राज्यों का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस कार्यसमिति का स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे पटेल, पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा का स्थान लेंगे। वोरा को महासचिव (प्रशासन) बनाया गया है।

फलेरिओ, सी.पी. जोशी का स्थान लेंगे। आनंद शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह की जगह लेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close