अन्तर्राष्ट्रीय

OMG : ये हैं दुनिया के सबसे महंगे फल, इनकी कीमत जानकर आप रख देंगे तिजोरी में

इस दुनिया में फल खाना किसे पसंद नहीं होता है ? फल खाने से स्वास्थ्य और मन दोनों ही अच्छा रहता है। जब कोई बीमार पड़ता है तो उसे देखने के लिए लोग फल लेकर ही जाते हैं,और अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। तब भी डॉक्टर्स फल या फलों का जूस लेने की सलाह देते हैं।

साभार – इंटरनेट

कुछ फल तो इतने महंगे होते हैं कि उन्हें खऱीदने के लिए आपको अपनी जायदाद भी लुटानी पड़ सकती है। जी हां, हम आपको आज दुनिया के 4 सबसे महंगे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी कीमत सुनकर तो आप इन्हें खाने के बजाए खरीदकर अपनी तिजोरी में सेफ रख देंगे।

साभार – इंटरनेट

हेलिगन पाइनएप्पल – यह अनोखा पाइनेप्पल ज्यादातर गर्म प्रदेशों में पाया जाता है। इसे उगाने इतना आसान नहीं है। बहुत ही सावधानी से यह उगाया जाता है। कीमत की बात करे तो महज 1 लाख  रुपए में आप भी इस अनान्नास का ज़ायका चख सकते है।

साभार – इंटरनेट

रूबी रोमन अंगूर – इस अंगूर की कीमत इतनी है कि आप एक मोटरसाइकिल आराम से खरीद सकते है। वैसे नाम से ही मालूम चल रहा है कि ये अंगूर देखने में रूबी की तरह लगते होंगे। बता दे कि जापान में पाए जाने वाले ये अंगूर विषम परिस्थितियों में उगाए जाते हैं। मात्र 58,000  रुपए चुकाकर आप इन्हें चख सकते हैं।

साभार – इंटरनेट

टाइयो नो टोमेटो मैंगोज – किसी बड़े अंडे की तरह दिखने वाले ये रसीले आम केवल जापान में ही ऑर्डर करने पर उगाए जाते हैं। वैसे तो फलों का राज है आम, मगर यह आम किसी आम आदमी के लिए दूर की कौड़ी है। क्योंकि यह केवल नीलामी में बिकता है। वो भी कम से कम 20 लाख  रुपए में।

साभार – इंटरनेट

डेनसुके वाटरमेलन – यह तरबूज देखने में आम तरबूज से काफी ज्यादा हरा होता है। साथ ही इसके ऊपर किसी भी तरह की कोई धारी नहीं होती हैं। इसकी कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए है। तो महाशय इन फलों की कीमत सुनकर कहीं आपने भी फलों से दूरी तो नहीं कायम कर ली हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close