Main Slideउत्तराखंडराष्ट्रीय

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार चारुचंद्र चंदोला के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुःख

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री चारू चंद्र चंदोला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

साभार – इंटरनेट

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में दिवंगत श्री चारुचंद्र चंदोला के अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्व. चारुचंद्र चंदोला अपनी काव्य रचनाओं में पहाड़ की सुंदरता का वर्णन बड़ी ही सौम्यता से किया करते थे। वे अपने लेखों में पहाड़ की भौगोलिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक परिस्थितियों को जीवंतता से उजागर किया करते थे। मुख्यमंत्री ने स्व.चारुचंद्र चंदोला के निधन को साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने दिवंगत चारुचंद्र चंदोला के आवास पर जाकर मुख्यमंत्री की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों को सांत्वना दी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close