Main Slideउत्तराखंडखेलप्रदेश

एक और क्षति : नहीं रहा पाकिस्तान को धूल चटाने वाला यह ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट

मेलबर्न ओलंपिक में पाकिस्तान को हराने वाली स्वर्ण विजेता हॉकी टीम के थे सदस्य

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ओलंपिक में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हरदयाल सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति और इस दुख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि स्व. हरदयाल सिंह ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन से राष्ट्रीय हॉकी टीम में अपनी जगह बनाई थी। विश्व में भारत को हॉकी के खेल में पहचान दिलाने में उनका सराहनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
देहरादून के जीएमएस रोड स्थित पुष्पांजलि एन्क्लेव निवासी हरदयाल सिंह वर्ष 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में पाकिस्तान को हराने वाली स्वर्ण विजेता हॉकी टीम के सदस्य थे। हरदयाल सिंह कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close