Main Slideतकनीकीराष्ट्रीय

अंतरिक्ष में भारत का नाम और ऊंचा करने का आपके पास सुनहरा मौका

मानव अंतरिक्ष अभियान परियोजना में पैदा होंगी 15,000 नौकरियां

अगर आपको अंतरिक्ष में जाने की चाहत है और अंतरिक्ष के लिए भारत का बड़ा नाम बनना चाहते हैं, तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आपके लिए नौकरियां जारी करने वाला है।

इस बात की पुष्टि करने वाले इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि भारत के मानव अंतरिक्ष अभियान परियोजना में करीब 15,000 नौकरियां पैदा होंगी।

भारत ने 2022 तक मानव को अंतरिक्ष में भेजने का लक्ष्य रखा है। इसरो प्रमुख ने कहा, हमारा अनुमान है कि मानव अंतरिक्ष अभियान के तहत आने वाले कुछ वर्षो में करीब 15,000 नौकरियां पैदा होंगी।

इसरो कई सरकारी वैज्ञानिक संस्थानों, अकादमी, उद्योग और स्टार्टअप के सहयोग से अंतरिक्ष यान से मानव को भेजने की योजना पर काम कर रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री को धरती से 350-400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में भेजने का लक्ष्य रखा है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री एक सप्ताह तक अंतरिक्ष में रहे। इसरो इस लक्ष्य को 2022 तक पूरा करना चाहता है।

” मानव की अंतरिक्ष की उड़ान सिर्फ इसरो की नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय परियोजना होगी क्योंकि इसमें हम कई संस्थानों, अकामियों और उद्योग का सहयोग लेंगे।” के. सिवन ने आगे कहा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close