Independence DayMain Slideराजनीतिराष्ट्रीय

अंतरिक्ष में तिरंगा लहराने के साथ साथ आयुष्मान भारत योजना पर बोले पीएम

2019 के चुनाव से पहले पीएम मोदी का लाल किले के प्राचीर से आखिरी भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। वर्ष 2019 के चुनाव से पहले पीएम मोदी का लाल किले के प्राचीर से आखिरी भाषण है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि वर्ष 2022 तक हिंदुस्तान अंतरिक्ष में मानवसहित यान भेजेगा इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि इस वर्ष 25 सितंबर 2018 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देश में आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी।

आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की कुछ प्रमुख बातें –

– पीएम ने कहा कि हम विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।हम चाहते हैं कि दुनिया में भारत की साख और धाक दोनों हो।

– देश की अपेक्षाएं और आवश्यकताएं बहुत हैं, उसे पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को लगातार प्रयास करना है।

– वर्ष 2014 से अब तक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं।

– देश में अभी तक 13 करोड़ मुद्रा लोन दिए जा चुके हैं। इनमें 4 करोड़ वो लोग हैं,जिन्होंने कभी पहले लोन नहीं लिया था।

– हर कोई आज भारत की रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म नीति की तारीफ कर रहा है। हमारी सरकार ने बेनामी संपत्ति को जब्त करना, OROP जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

– भारत को अपने वैज्ञानिकों पर नाज है। वर्ष 2022 यानी की आजादी के 75वें वर्ष में या उसके पहले संभव हुआ तो भारत का कोई भी बेटा या बेटी अंतरिक्ष में तिरंगा लेकर जाएगा।

– महिला शक्ति को चुनौती देने वाली राक्षसी शक्ति भी पैदा हो रही है। कानून अपना काम कर रहा है लेकिन हमें भी अपने स्तर पर इससे लड़ना होगा।

– तीन तलाक की कुरीतियों ने हमारे देश की मुस्लिम बहनों को काफी परेशान किया है, हमने इस सत्र में इसको लेकर संसद में बिल लाने का काम किया लेकिन कुछ लोग अभी इसे पास नहीं होने दे रहे हैं।

– हमारी सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक किसानों की इनकम डबल किया जाए। कृषि को आधुनिक बनाना समय की मांग है। हम कृषि का आधुनिकीकरण करना चाहते हैं, सोलर फार्मिंग, ब्लू रेव्ल्यूशन, आर्गेनिक फॉर्मिंग जैसे नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने की जरूरत है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close