Independence Dayराष्ट्रीय

भारत के इन राज्यों की मुस्लिम आबादी है सबसे अधिक, आप भी जान लीजिए

भारत में 2011 के डाटा के अनुसार मुसलमानों की आबादी लगभग 14.5% है।

भारत के ऐसा देश जो धर्मनिरपेक्ष देश के नाम से जाना जाता है। इस देश में न सिर्फ हिन्दू बल्कि मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्म के लोग रहते हैं। 1947 बंटवारे के बाद भारत देश में जो भी लोग आये वो सभी भारतवासी बन गए। भारत की कुल आबादी लगभग 125 करोड़ के आसपास है। लेकिन यहां पर काफी सारे धर्म जाति और भाषा के लोग रहते हैं और भारत के लगभग सभी राज्यों का पहनावा और रहन-सहन काफी अलग होता है। भारत में 2011 के डाटा के अनुसार मुसलमानों की आबादी लगभग 14.5% है। लेकिन मुसलमानों की आबादी सभी राज्य में बराबर नहीं है कई राज्य में मुसलमानों की आबादी काफी कम है और कई राज्य में काफी ज्यादा है।

लक्षद्वीप- भारत का केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप, यहां मुसलमानों की आबादी लगभग 95% के आसपास है और यहां के ज्यादातर लोग मछली के व्यापार के साथ जुड़े हैं। यहां पर शिक्षित की मात्रा लगभग 92 प्रतिशत है जो कि केरल से भी अधिक है। यहां का रहन सहन पूरे भारत में सबसे अच्छा माना जाता है।

जम्मू कश्मीर – जम्मू कश्मीर जहां पर मुसलमानों की आबादी 68% से भी अधिक है अगर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारतीय कश्मीर को मिला दिया जाए तो यहां पर मुसलमानों की आबादी 85% से भी अधिक हो सकती है।

असम – असम जहां पर मुसलमानों की कुल आबादी लगभग 34% के आसपास है। असम में रहने वाले बहुत सारे मुसलमान आसामी संप्रदाय के पाए जाते हैं और काफी सारे मुसलमान बंगाली सम्प्रदाय के पाए जाते हैं।

पश्चिम बंगाल – पश्चिम बंगाल जहां पर मुसलमानों की लगभग 27% आबादी है। 1947 में जब बंगाल को दो हिस्सों में बांटा गया था तब यहां के कई जगह के मुसलमानो ने अपनी जमीन को छोड़कर बांग्लादेश जाने से इनकार कर दिया था।

केरल – केरल, जहां पर मुसलमानों की आबादी लगभग 26.5% से भी अधिक है। भारत में पहली बार इस्लाम धर्म अरब व्यापारियों के द्वारा केरल के मालाबार क्षेत्र में आया था और फिर धीरे धीरे सूफी संतों के द्वारा पूरे भारत में फैल गया। कहा जाता है कि भारत का पहला मस्जिद चेरामन पेरूमल जुमा मस्जिद है जो कि केरल में बनाया गया था।

ये हैं बाकी के राज्य – उत्तर प्रदेश और बिहार में मुसलमानों की आबादी 17% है। झारखंड, कर्नाटक और दिल्ली में मुसलमान आबादी लगभग 13% है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close