Main Slideजीवनशैलीराष्ट्रीय

सूर्य ग्रहण : मेष, कर्क, मिथुन और धनु राशि वाले बच कर रहिए, सेहत का रखें खास ख़्याल

सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा पर राशियों पर पड़ेगा असर

इस वर्ष 11 अगस्‍त शनिवार यानी कि आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। यह आखिरी सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, साउथ कोरिया, मास्को और चीन सहित कुछ देशों में दिखेगा। भले ही यह ग्रहण भारत में नहीं पड़ रहा है, लेकिन राशियों पर इसका असर पड़ेगा।

आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से राशियों पर पड़ने वाले असर के बारे में –

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी और किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा।

वृष राशि – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए। किसी अनचाही बाधा का सामना करना पड़ सकता है। धन का व्यय रहेगा।

मिथुन राशि – पेट से संबधी बीमारी हो सकती है। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि – इस राशि वालों के लिए इस समय पर अधिक खर्चे का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मानसिक चिंता भी हो सकती है। शिव उपासना करें।

सिंह राशि – सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख में कमी आएगी। मानसिक चिंता सता सकती है।

कन्या राशि – स्वास्थ्य खराब रहेगा। उदर विकार से कष्ट संभव है। वाणी पे संयम रखें। मूंग का दान करें। मित्रों से लाभ प्राप्ति।

तुला राशि – कोई नया काम शुरू करने का सही समय है। दुर्गा चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि – सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी विवाद में पड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि – स्वास्थ्य सुख में कमी आएगी। धन का व्यय रहेगा। मानसिक चिंता सताएगी।

मकर राशि – अपने स्वास्थ्य ध्यान का रखें। कोई बेवजह का विवाद हो सकता है। हनुमान चालिसा पाठ करें।

कुंभ राशि – पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।शिक्षा में प्रगति होगी, धन का आगमन होगा।

मीन राशि – स्कूली छात्रों के लिए अच्छे संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close