IANS

त्रिपुरा में 20 और अधिकारियों के तबादले

अगरतला, 4 अगस्त (आईएएनएस)| त्रिपुरा में प्रशासनिक पदों पर बड़े फेरबदल के महज 24 घंटे के भीतर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार ने 20 और अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। इससे पहले सरकार ने गुरुवार को त्रिपुरा सिविल सेवा (टीसीएस) के 52 अधिकारियों के तबादले किए थे।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत 23 सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट और दो एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के अलावा कलक्टरों का स्थानांतरण किया गया है।

सामान्य प्रशासन (कार्मिक व प्रशिक्षण) विभाग द्वारा शुक्रवार को देर से अधिसूचना जारी की गई थी।

सामान्य प्रशासन (कार्मिक व प्रशिक्षण) विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने जिला और सब डिवीजन स्तर पर प्रशासनिक पदों पर तबादले को मंजूरी प्रदान की।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close