Main Slideजीवनशैलीराष्ट्रीय

चंद्रग्रहण : बच कर रहिए, इन राशियों पर हो सकता है बुरा प्रभाव

सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा

सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण और गुरु पूर्णिमा दोनों ही शुक्रवार 27 जुलाई को पड़ रहे हैं। इस बार दूसरा चंद्रग्रहण लंबे समय तक पड़ेगा और यह चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। ऐसे में चंद्रग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों के लिए सार्थक रहेगा, तो कुछ राशियों पर इसका असर उल्टा पड़ सकता है।

आइए जानते हैं सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में-

 

मेष राशि के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से धन लाभ के संकेत दिख रहे हैं।

वृष राशि के लिए लिए चंद्र ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से अापकी नौकरी लगने का ग्रहण खत्म हो सकता है। 

मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण सेहत के मामले में अच्छा नहीं रहने वाला है। इसलिए इस दिन अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। 

कर्क राशि के लिए चंद्र ग्रहण दुख का समाचार दे सकता है क्योंकि कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा पर ही ग्रहण लग रहा है। हनुमान चालिसा का जाप आप को ग्रहण के प्रभाव से दूर रखेगा। 

सिंह राशि वालों के लिए  चंद्र ग्रहण सामान्य रहने वाला है। कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन परिवार में तनाव बढ़ सकता है। शांति के लिए शिव चालिसा पढ़िए। 

कन्या राशि वालों के लिए इस ग्रहण का कोई विशेष लाभ नहीं होगा। शिव व गणेश उपासना करना शुभ रहेगा।

तुला राशि वाले जातकों के लिए चंद्र ग्रहण व्यापार में लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी और व्यापार में आपको लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। ग्रहण का असर मिला जुला रहने वाला रहेगा। आगे आने वाले समय में आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। दुर्गा चालिसा पढ़ने से लाभ होगा।

 

धनु राशि के लिए पैसे से जुड़ी तमाम तरह परेशानियां इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से हो सकती हैं। परिवार में घर के सदस्यों के बीच अनबन हो सकती है। शांति के लिए शिव की उपासना करें। 

मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का सबसे बुरा असर देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण मकर राशि में हो रहा है। इससे इस राशि वालों को पैसों का नुकसान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कुंभ राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। ग्रहण का असर न हो इसके लिए हनुमान चालिसा या सुंदरकांड का जाप करिए। 

मीन राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का कोई विशेष असर नहीं रहने वाला है। हालांकि सेहत के मामले में इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखिए। 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close