Main Slideस्वास्थ्य

गर्भनाल के जीवाणुओं का होना बढ़ाता है समय से पहले प्रसव की संभावनाएं

समय से पहले जन्मे बच्चों की माताओं के गर्भनाल में मिले माइकोप्लाज्मा और यूरियाप्लाज्मा जैसे बैक्टीरिया

समय से पहले प्रसव वाली महिलाओं के गर्भनाल में वैज्ञानिकों ने अत्यधिक संख्या में रोगजनक जीवाणु पाए हैं। इससे माता में होने वाले संक्रमण के कारण समय से पहले प्रसव ( 37 हफ्तों) से कम के समय की परिकल्पना को बल मिलता है। सामान्य धारणा के विपरीत स्वस्थ गर्भनाल में भी जीवाणु के चिन्ह पाए गए हैं।

ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की शोध के लेखक लिडिया जे लियोन ने बताया, ” हमने समय से पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं के गर्भनाल में माइकोप्लाज्मा और यूरियाप्लाज्मा जैसे अत्यधिक संख्या में रोगजनक बैक्टीरिया का निरीक्षण किया, जो मातृ संक्रमण और समय पूर्व बच्चे के जन्म के बीच संबंध का समर्थन करते हैं।”

इस शोध का प्रकाशन एप्लाएड व इनवायरमेंटल माइक्रोबॉयलॉजी में किया गया है। इसमें शोध दल ने स्वस्थ व समय पूर्व बच्चे के गर्भनाल वाले नमूने में जीवाणुओं की जांच की। इसमें 250 महिलाओं का परीक्षण किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close