Main Slideमनोरंजन

VIDEO : जब प्रिंस हैरी ने मेगन से कहा, शिव जी कृपा से मेरा छोटा सा लल्‍ला होगा गंगा प्रसाद …

वीडियो देखकर मुस्कुरा उठेंगे आप

बीते दिनों के सुपर स्‍टार और बॉलिवुड स्‍टार रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अपने मजाकिया लेकिन तुनक मिजाज स्‍वभाव के लिए खूब जाने जाते हैं। ऋषि कपूर दुनिया की हर घटना से ना केवल वाकिफ रहते हैं बल्कि उस पर अपने अंदाज में चुटकी भी लेते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्‍होंने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी का एक मजेदार विडियो क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्‍ट किया है।

इस पोस्‍ट के बारे में ऋषि जी ने लिखा है, शादी समारोह का डब्‍ड वर्जन केवल भारत में रिलीज होने के लिए। इसके बाद उन्‍होंने हैरी और मर्केल की शादी के उन क्षणों की क्लिप पोस्‍ट की है जिसमें दोनों शादी की शर्तों पर हामी भरते हैं। लेकिन दोनों की आवाज की जगह इसमें उनके पिता राजकपूर की फिल्‍म ‘जिस देश में गंगा बहती है’ के वे डायलॉग्‍स हैं जिनमें राजकपूर हीरोइन को प्रपोज करते हैं।

विडियो के शुरू में मेगन हैरी से कहती हैं, ऐसे घूरते क्‍यों हो जी। इसके जवाब में प्रिंस कहते हैं, मेरे मन में एक बात आई है, शिव जी की कृपा हुई तो फूल जैसा मेरा एक छोटा सा लल्‍ला होगा, उसका नाम रखूंगा गंगा प्रसाद, क्‍या आप मेरे उस लल्‍ले की मां बनेंगी।

विडियो क्लिप में राजकपूर की फिल्‍म ‘जिस देश में गंगा बहती है’ के डायलॉग्‍स हैं

बहरहाल, जैसे ही ऋषि कपूर ने यह विडियो क्लिप पोस्‍ट की वैसे उस पर लोग कमेंट करने लगे खबर लिखे जाने तक इसे लगभग 5 हजार लोगों ने लाइक किया और इस पर करीब 1500 कमेंट हुए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close