Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

देश में भय का वातावरण है : राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में जन स्वराज सम्मेलन में बोले राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर इशारा करते हुए यह कहा कि देश में भय का वातावरण है और सभी संस्थाओं को डराया जा रहा है। राहुल गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जन स्वराज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राहूल ने कहा, ” देश में संविधान पर जबरदस्त आक्रमण हो रहा है। कर्नाटक में विधायक एक तरफ हैं और तथा एक तरफ राज्यपाल हैं। आप जानते हैं कि कोशिश क्या है ? ”

राहुल ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार की बात करनी है तो राफेल डील के बारे में बात कीजिए, अमित शाह के बेटे के बारे में बात कीजिए और पीयूष गोयल की कंपनी के बारे में बात कीजिए।

” 70 साल में पहली बार हुआ कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश प्रेस के सामने आते हैं और कहते हैं कि हमें काम नहीं करने दिया जा रहा है। हम दबाव में हैं। यह पहली बार किसी लोकतांत्रिक देश में हुआ है। तानाशाही वाले देशों में जरूर होता होगा। हिंदुस्तान में 70 साल में यह पहली बार हुआ है।” राहुल गांधी ने आगे कहा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह कहा कि देश की सभी संस्थाओं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। ये संस्थाएं देश की आवाज हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि देश की जनता की आवाज आगे पहुंचे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close