Main Slide

Karnataka Results LIVE : रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस को मिल रहीं बमुश्किल आधी सीटें

कनार्टक विधानसभा चुनाव 2018 की 222 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। भाजपा 84, कांग्रेस 79 और जेडीएस 40 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक में सुबह दस बजे तक 222 सीटों में से 222 के लिए आए रूझान के मुताबिक भाजपा 81 सीटों पर आगे चल रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर अपने आधे रास्ते को पार कर चुकी है। रुझानों को देखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। राज्य के ऊर्जा मंत्री एवं कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने मीडिया को बताया कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में पांच साल रहने के बाद सत्ता से बेदखल होती दिख रही है।

इससे पूर्व सुबह आठ बजे शुरू हुई मतों की गिनती शुरू हो गई। जिसके बाद आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम से लगातार राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी और निराशा भाव बदलते दिखेंगे।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “राज्य के 30 जिलों के 38 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई।” अधिकारी ने कहा, “चुनाव समिति ने 16,662 कर्मियों को वोटों की गिनती के लिए तैनात किया है।”

राज्य को 12 मई को हुए चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-सेक्युलर(जेडीएस) के बीच है। चुनाव में उतरे कुल 2,622 उम्मीदवारों में 217 महिलाएं हैं।

राज्य में विधानसभा की कुल 225 सीटें हैं जिनमें से 224 पर विधायकों का निर्वाचन होता है जबकि एक सीट पर सदस्य का मनोनयन किया जाता है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार के अनुसार, 1952 के बाद राज्य में 12 मई को रिकॉर्ड मतदान हुआ है। पंजीकृत 4.97 करोड़ मतदाताओं में से 72.13 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मतदान का प्रतिशत 1952 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद सबसे अधिक है।

वर्ष 1985 के बाद से कर्नाटक की जनता ने किसी राजनीतिक दल में लगातार दो बार भरोसा नहीं जताया है। अंतिम बार रामकृष्ण हेगड़े की अगुवाई में जनता दल की लगातार दूसरी बार सरकार बनी थी।

जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी ने प्रचार के दौरान कहा था कि 2018 का यह चुनाव उनकी पार्टी के लिए जीवन-मरण का सवाल है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close