Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयमनोरंजन

कान्स में ऐश्वर्य राय ने पहना बटरफ्लाई गाउन, रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे

कान्स। भारतीयों के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल का मतलब है ऐश्वर्या राय बच्चन के जलवे बिखेरना। आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ और ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती और पहनावे का दीदार कराती नजर आईं। ऐश्वर्या ने पर्पल रंग की गाउन पहन रखी थी। उनका गाउन तितली की थीम पर आधारित था। उनके गाउन को दो लोगों को पकड़कर चलना पड़ रहा था क्योंकि तितली के पंख 20 फीट तक लम्‍बे थे।

पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के इस गाउन को दुबई के रहने वाले डिजाइनर माइकल सिन्को ने डिजाइन किया है। ऐश्वर्य लगातार 17 सालों से कान्स का हिस्सा बनी हैं। लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में उन्होंने आत्मविश्वास के साथ वॉक किया। अभिनेत्री इस गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

उन्होंने ईरानी अभिनेत्री गोलशिफ्ते फरहानी अभिनीत व ईवा हुसोन निर्देशित ‘लेस फिलेस दु सोलेइल’ के लिए रेड कार्पोट पर वॉक किया। होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाए, स्मोकी आई मेकअप और खुले बालों में वह दिलकश लग रही थीं।

ऐश्वर्य ने हाल में शुरू किए अपना इंस्टाग्राम पेज पर एक प्री-रेड कार्पेट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह लाल रंग की ड्रेस पहने बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close