Main Slideउत्तर प्रदेश

यूपी में दरोगा पर किशोरी को बंदूक के दम पर निर्वस्‍त्र करने का आरोप

संभल। उत्‍तर प्रदेश के संभल में एक किशोरी ने दरोगा पर निर्वस्त्र करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी ने इसकी शिकायत आला अफसरों से भी की है।

किशोरी का यह आरोप है कि दरोगा ने पुलिस चौकी ले जाकर उसे पिस्तौल के दम पर डराया धमकाया और उसके कपड़े उतरवाकर छेड़छाड़ भी की। किशोरी ने रजिस्ट्री भेजकर आला अफसरों को मामले से अवगत कराया है। वहीं, आईजी जोन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्‍वासन दिया है।

चंदौसी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 10 कक्षा की छात्रा 23 अप्रैल से लापता है। परिजनों ने छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की सहेली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और छात्रा के बारे में पूछताछ की। किशोरी ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़िता ने मीडिया के सामने चौकी पर तैनात एक दरोगा को गनप्वाइंट पर लेकर निर्वस्त्र करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने कहा कि दारोगा ने उसे गनप्वाइंट पर लिया तथा छात्रा के बारे में जानकारी दी।

जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने किशोरी के कपड़े उतरवाए और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। दरोगा ने किशोरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक निर्वस्त्र ही रखा। आला अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर किशोरी ने घटना से अवगत कराया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close