Main Slideउत्तराखंडव्यापार

घाटे में चल रही चीनी मिलों को जल्द संबल प्रदान करेगी उत्तराखंड सरकार

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने गुरुवार को जसपुर क्षेत्र में चीनी मिल कर्मचारियों की सुनी समस्याएं

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने गुरुवार को जसपुर क्षेत्र में चीनी मिल कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। इस बीच बीच मंत्री ने चीनी मिल कर्मचारियों को घाटे में चल रही मिलों को संबल प्रदान करने की बात कही।

इस बात की जानकारी प्रकाश पंत ने अपने ट्विटर एकाउंट पर भी साझा की उन्होंने बताया,” चीनी मिल नादेही (#जसपुर) के कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। जिनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कर्मचारियों से पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य करते हुए घाटे में चल रही चीनी मिलों को संबल प्रदान करने के लिए सहायता दी जाएगी।”

मंत्री पंत ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

पिछले महीने भाजपा जिला महामंत्री मनोज पाल द्वारा मिल के कर्मचारियों की दो माह से वेतन ना मिल पाने और वर्ष 2015-16 के पीआईबी फंड और फिटमेंट दैनिक वेतन भोगियों के श्रमिकों की समस्याओं को चीनी मिल गेस्ट हाउस में श्रमिकों के साथ मंत्री प्रकाश पंत को अवगत कराया था, जिसमें मंत्री प्रकाश पंत ने शासन में तत्काल श्रमिकों की दो माह से रुकी हुई तनख्वाह को जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close