राष्ट्रीय

शत्रुघ्न ने सरोज और रेणुका संग मिलाए सुर, बोले–कास्टिंग काउच तरक्की पाने का आसान तरीका

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा के यौन शोषण के बयान पर नया विवाद उठता दिख रहा है। भाजपा सांसद सिन्हा ने एंटरटेनमेंट जगत और राजनीति दोनों में सेक्‍शुअल हैरासमेंट होने की बात कही है। सिन्हा ने कहा कि न तो सरोज खान गलत हैं और न ही रेणुका चौधरी गलत हैं। फिल्म इंडस्ट्री हो या राजनीति दोनों ही जगह सेक्‍शुअल फेवर मांगे भी जाते हैं और लोग देने के लिए तैयार भी रहते हैं। यह तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने के लिए पुराना और जांचा परखा नुस्खा है। ‘आप मेरा ध्यान रखिए, मैं आपका ध्यान रखूंगा’ की नीति है। इसमें परेशान होने जैसा कुछ नहीं है।

शत्रुघ्न ने सरोज खान का बचाव करते हुए कहा कि माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और रेखा के करियर में सरोज का काफी बड़ा योगदान है। वह एक लीजेंड से कम नहीं हैं। वह अपने दिल से बोलती हैं, इसलिए भावुकता में ऐसी बातें भी कह जाती हैं जो कड़वी लगती हैं। अगर उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में लड़कियों को चरित्र के साथ समझौता करना पड़ता है, तो उन्हें जरूर पता होगा कि इंडस्ट्री में आखिर क्या चलता है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह सरोज खान और रेणुका चौधरी की बात से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण को कास्टिंग काउच कहा जाता है, मगर राजनीति में शोषण को क्या कहा जाना चाहिए उन्हें नहीं पता।

उनके मुताबिक इसे कास्टिंग-वोट काउच कहा जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच का शिकार होना या नहीं होना व्यक्ति के खुद के ऊपर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close