Main Slide

IPL 2018 : साक्षी करती रहीं इशारे और धोनी मारते रहे छक्का, देखें वीडियो

आईपीएल–11 में बुधवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और चेन्नै सुपरकिंग के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला गया। एक ओर थे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और दूसरी तरफ थे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। आरसीबी के 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने अंबाती रायडू और धोनी की शानदार पारी की बदौलत यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।

मैदान में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का जोश बढ़ाने के लिए साक्षी धोनी भी मौजूद थीं। रोमांचक मुकाबले में धोनी ने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि 34 गेंदों में 70 रन की आतिशी पारी खेलते हुए चेन्नई सुपरकिंग को अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंचा दिया।

बुधवार को धोनी की इस तूफानी पारी का हर किसी ने लुत्‍फ उठाया। वहीं, धोनी की पत्नी साक्षी भी धोनी के हर शॉट पर उनका हौसला बढ़ाती दिखीं। धोनी ने अपनी 70 रनों की इस पारी में सिर्फ एक चौका लगाया, जबकि सात छक्के लगाये। हर छक्के के बाद साक्षी, धोनी से एक और छक्का लगाने की मांग करती दिखी।

18वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर जब धोनी ने छक्का मारा तो साक्षी ने कहा– वन मोर सिक्स। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, विराट का हौसला अफजाई को पहुंची अनुष्का विराट की टीम को हारते देख थोड़ा चिंतित दिखीं।

इस तूफानी मुकाबले में अनुष्का और साक्षी के अलावा सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका और इमरान ताहिर की पत्नी सुमैया दिलदार को भी देखा गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close