Main Slide

सपनों की उड़ान : भारत की पहली महिला फायर फाइटर बनीं तान्या सान्याल

नई दिल्‍ली। महिलाओं की अप्रतिम उपलब्धियों के मामले में कोलकाता की तान्या सान्याल ने देश में एक नया इतिहास रच दिया है। तान्या फायर फाइटर्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। देश में पहली बार एयरपोर्ट्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने किसी महिला फायर फाइटर की नियुक्ति की है। इससे पहले इस क्षेत्र में पुरुषों का वर्चस्व था। तान्या ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुकी हैं और एक महीने में वो नौकरी जॉइन कर लेंगी।

बता दें कि विमानों को लैंड कराने के लिए एयरपोर्ट्स पर फायर सर्विस का मौजूद होना बहुत जरुरी होता है। गवर्नमेंट अथॉरिटी के पास अभी 3,310 फायर फाइटर्स है और ये सभी केवल पुरूष ही थे। एएआइ के चेयरमैन गुरुप्रसाद महापात्रा ने कहा, ‘नए एयरपोर्ट्स के आने और विस्तार के कारण हमें फायर फाइटर्स की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हमने नए नियम बनाए और इस क्षेत्र में महिलाओं की नियुक्ति का फैसला किया, जिसमें फिजिकल स्टैंडर्ड्स एक आवश्यक मानदंड होता है।’ महापात्रा ने आगे कहा कि यह पहली बार है जब एक महिला इस क्षेत्र में शामिल होने जा रही है और आगे भी ऐसा होता रहेगा।

बता दें कि तान्या सान्याल बॉटनी में मास्टर्स डिग्री हासिल कर चुकी हैं। वो एएआइ के पूर्वी एयरपोर्ट्स का कार्यभार संभालेंगी। इनमें कोलकता, पटना, भुवनेश्वर, रायपुर, गया और रांची एयरपोर्ट्स शामिल हैं। उधर, तान्या ने कहा कि मेरे लिए यह सम्मान और गर्व की बात है। मैं हमेशा से ऐसा कुछ चुनौतीपूर्ण करना चाहती थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close