Main Slideस्वास्थ्य

फेसबुक पर स्‍पर्म डोनेट कर 50 महिलाओं को बनाया प्रेग्‍नेंट  

50 girls made pregnant by sperm donate on Facebook

सोशल मीडिया की दुनिया में फेसबुक करोड़ों–अरबों लोगों की सर्वाधिक लोकप्रिय साइट है। शेयरिंग की बात करें तो इस प्‍लेटफॉर्म पर कोई भी यूजर अपने फोटो, वीडियो, मैसेज पोस्ट कर अपने सुख–दुख के पल साझा कर सकता है लेकिन फेसबुक का इस्‍तेमाल एक शख्‍स से कुछ इस तरह किया है कि वो कई बच्‍चों का पिता बन गया है।

हम बात कर रहे है 39 वर्षीय शख्स ऐंथनी फ्लेचर की। कुछ दिन पहले ऐंथनी ने फेसबुक पर स्पर्म डोनेट करने का एड पोस्ट किया था।

इसके बाद से ऐंथनी अब तक करीब 50 महिलाओं को अपना स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। इस तरह वो करीब 50 बच्‍चों का‍ पिता बन चुका है। ऐंथनी ने बताया कि ऐसी बांझ महिलाएं जो संतान के तरसती–तड़पती हैं वो उन सभी महिलाओं को बुलाकर अपना स्पर्म देता है।

खास बात तो ये है कि ऐंथनी अपना स्पर्म देने के बदले महिलाओं से पैसे भी नहीं लेते। उन्होंने बताया कि 5 साल पहले उन्हें ये प्रेरणा मिली थी कि वो ऐसी महिलाओं को अपना स्पर्म देकर उनकी मदद कर सकते है जिनके बच्चे नहीं है।

हैरानी की बात तो ये है कि ऐंथनी पर गलत तरीके से स्पर्म डोनेट करने का आरोप भी लग चुका हैं। बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में ह्यूमन फर्टिलाइजेशन ऐंड एम्ब्रायोलजी अथॉरिटी के लाइसेंस के बिना शुक्राणु और अंडे दान देना गैर कानूनी है। ऐंथनी ने खुद पर लगे आरोप स्वीकार भी किये हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close