प्रदेश

युवती से रेप का आरोपी फलाहारी बाबा गिरफ्तार

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बाद एक और बलात्कारी बाबा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ की युवती से रेप के आरोप में फंसे अलवर के फलाहारी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के आरोप लगाने के बाद बाबा बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में ही भर्ती हो गए थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ्‍य करार दिया, जिसके बाद आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी कि बाबा बिल्कुल ठीक है। हम उनके अनुयायियों से भी कह चुके हैं कि उन्हें डिस्चार्ज करा ले, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फलाहारी बाबा पर छत्तीसगढ़ की युवती ने दो दिन पहले रेप का आरोप लगाया था। आरोप सामने आते ही बाबा अलवर में न्यूरोलॉजी के निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। इससे पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए फलाहारी महाराज ने खुद को नपुंसक बताया था। उसने कहा था कि वह खास तरह की जड़ी-बूटी खाने से नपुंसक हुआ है। उसने कहा कि वह जड़ी-बूटी खाने के बाद 6 महीने तक वह किसी से सेक्स नहीं कर सकता है तो वह किसी का रेप कैसे करेगा।

युवती के पिता ने बाबा पर अन्य महिलाओं के साथ भी गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली युवती गुरुवार शाम परिजनों के साथ अलवर पहुंच गई थी। पुलिस ने उसके बयान लिए और आश्रम भी ले गई। शुक्रवार को पुलिस ने आश्रम और उससे जुड़े अन्य भवनों की जांच की। युवती ने आश्रम के जिस कमरे में दुष्कर्म का आरोप लगाया था, वहां से महिलाओं के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस ने कमरे से लैपटॉप और कुछ सीडी भी जब्त की हैं। साथ ही आश्रम के सीसीटीवी पैनल की हार्ड डिस्क से भी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close