राष्ट्रीय

नवरात्रि के पहले दिन हिमाचल के मंदिरों में भक्तों की भीड़

शिमला, 21 सितम्बर (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन हजारों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

बिलासपुर जिले के नैना देवी मंदिर, उना जिले के चिंतपूर्णि, हमीरपुर जिले के बाबा बालाक नाथ, कांगड़ा जिले के ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालाजी व चामुंडा देवी और शिमला जिले के भीमकाली और हतेश्वरी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

यहां दर्शन करने आने वाले यात्रियों में अधिकांश पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से हैं।

पहाड़ी की चोटी पर स्थित नैना देवी मंदिर के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, हमें मंदिर में हर रोज 20 हजार से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि वष्ठि नागरिकों और शारीरिक तौर पर असक्षम श्रद्धालुओं को मंदिर में लिफ्ट से आने की अनुमति होगी। सुरक्षा कारणों से इस बार नारियल की भेंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

श्रद्धालु ब्रजेश्वरी देवी, नैना देवी, चिंतपूर्णि देवी और ज्वालाजी देवी मंदिर के ‘लाइव’ दर्शन कर सकते हैं। वह ऑनलाइन चढ़ावा भी चढ़ा सकते हैं।

नवरात्रि का त्योहार दशहरा उत्सव के साथ 30 सितंबर को समाप्त होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close