Main Slideउत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड के विकास का वादा कर दिल्‍ली रवाना हुए शाह

देहरादून। उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरे में उत्तराखंड को खास सौगात देने का वादा कर भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह बुधवार रात दिल्ली रवाना हो गए। वे नंदा देवी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना
हो गए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कई कैबिनेट मंत्रियों के काफिले के साथ अमित शाह 11.10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर दो में खड़ी नंदा देवी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी में दिल्ली रवाना हो गए। अमित शाह ने ट्रेन में चढ़ने के बाद सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

शाह ने कहा कि बहुत जल्द उत्तराखंड का विकास होने वाला है। भाजपा को भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में पार्टी ने हर बूथ पर मजबूत इकाई बनाने का फैसला किया है।

ये काम हजारों कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह मंडल और मोर्चा पदाधिकारियों  को तीन-तीन बूथ की जिम्मेदारी दे रहे हैं। हर पदाधिकारी बूथों पर प्रवास करेगा। चार माह बाद वह उत्तराखंड आकर इसके बारे में पूछेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने तीन चौथाई बहुमत देकर पूरा आशीर्वाद दिया है। हम सबका उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने की जि‍म्‍मेदारी है। कहा कि आमतौर पर चुनाव के बाद वादे भुला दिए जाते हैं। मगर भाजपा को अपना वह वादा ‘अटल ने बनाया, नरेंद्र भाई संवारेंगे’ याद है।

उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने का सपना पूरा करने का समय आ गया है। भाजपा इस सपने को साकार करने को कटिबद्ध है। शाह मंडल पर्यन्त बैठक में जुटे 3200 मंडलों, जिलों व मोर्चों के अध्यक्षों व महामंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि राज्य के विकास के साथ भाजपा को आगे बढ़ाने का भी काम करना है।

उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत इकाई में बदलने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ये काम न तो वह कर सकते हैं न ही मंच पर बैठे नेता। ये काम सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ता कर सकता है। उन्होंने पंडाल में बैठे कार्यकर्ताओं से प्रश्न किया कि क्या वह तीन-तीन बूथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी लेंगे?

जवाब में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हामी भरी। इस पर शाह ने कहा कि 4 माह बाद वह फिर उत्तराखंड आएंगे और एक-एक बूथ के बारे में पूछेंगे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शाह का स्वागत किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close