उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद में ठेकेदार पर हमला, दिनदहाड़े बमबाजी में कवि निराला के पौत्र सहित 4 घायल

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में दारागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ बमबाजी की। सब्जी मंडी में दिनदहाड़े हुई इस बमबाजी में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी बुधवार सुबह दारागंज सब्जी मंडी गए थे। उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने बालू ठेकेदार गगन निषाद को गोली मारी और वहां ताबड़तोड़ बमबाजी कर मौके से फरार हो गए। बमबाजी में निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी व दो महिलाओं को चोटें आईं। गोली लगने से ठेकेदार घायल हो गया।

वारदात की जानकारी की मिलते ही दारागंज सीओ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close