Uncategorized

मिलिए ऐसी लड़की से जो लेगी पैसा और जाएगी डेट पर

ब्वॉयफ्रेंड को इतराज नहीं बल्कि इस काम में करता है मदद

पैसे के लिए आदमी क्या नहीं करता, अगर इंसान की जरूरतों से सीधे तरीके से न पूरी हों तो आदमी गलत रस्ता पकड़ ही लेता है। जरुरते हर इंसान को होती हैं क्योंकि भूख सबको लगती है, किसी न किसी चीज को पाने की हर इंसान की जिज्ञासा होती है। हर आदमी अधिक से अधिक ऐसौ आराम के साधन जुटाना चाहता है। यहां तक लोग अब तो पैसे से प्यार भी खरीदने लगे हैं।

उम्र का एक दायरा होता है उस दायरे में पहुंचते हर लड़का/लड़की किसी न किसी को डेट कर रहे होते हैं, मगर उनकी डेटिंग में पैसों का कोई लेना-देना नहीं होता। वैसे देखा जाए तो सच्चे प्यार में पैसे का कोई महत्व नहीं होता है। वो तो प्यार या अट्रैक्शन होती है जिससे दोनों के दिल मिलते हैं और बस शुरू हो जाता है उनका डेटिंग का सिलसिला, मगर अमेरिका में एक लड़की ऐसी भी है जो प्यार या अट्रैक्शन नहीं बस पैसों के लिए डेटिंग करती है और सिर्फ जवान मर्दों से ही नहीं, बल्कि बुज़ुर्गों से भी डेटिंग करने में इसे कोई परेशानी नहीं है।

अमेरिका की इस लड़की ने डेटिंग को ही अपना प्रोफेशन बा लिया है, जिसका काम ही लोगों के साथ डेट पर जाना है। अब आप इस बात से हैरान और परेशान हो सकते हैं कि भला डेट पर जाना किसी का काम कैसे हो सकता है। तो यहां पढ़ें पूरा मामला, न्यूयार्क की 33 साल की मार्शिया फेवरे एक प्रोफेशनल डेटर हैं जो पैसों के लिए लोगों के साथ डेट पर जाती हैं।

वह आज तक कई लोगों के साथ डेट कर चुकी हैं। डेट पर जाने से पहले ये लड़की लोगों के सामने अपनी कुछ शर्तें रखती है जिसे लोगों को पूरा करना होता है। डेट के समय यह सिर्फ एक से डेढ़ घंटे तक लोगों के साथ रहती हैं और इस दौरान वह उनके साथ नो सेक्स पॉलिसी अपनाकर रखती हैं। यह लड़की अब तक हर उम्र के लोगों के साथ डेट पर जा चुकी हैं। ये लड़की डेट के हर घंटे का चार्ज करती है।

डेट चार्ज : यह लड़की एक डेट के लिए 9500 से लेकर 19000 रुपए तक चार्ज करती है।आपको जानकारी के लिए बता दें कि मार्शिया खुद रिलेशनशिप में हैैं। लेकिन उनके ब्वॉयफ्रेंड को इस काम से कोई परेशानी नहीं है। मार्शिया का ब्वॉयफ्रेंड इस काम में उसकी मदद करता है और वह इसे करने में कोई बुराई नहीं समझता। अपने इस काम से मार्शिया अब तक 5 लाख 76 हजार 456 रुपए जमा कर चुकी है।

ब्वॉयफ्रेंड करता है मदद पैसों के लिए डेटिंग करती हुई मार्शिया कहती हैं कि वह डेट पर कभी भी किसी को खुद के करीब नहीं आने देती। वो डेट के जरिए जो भी पैसे कमा रही है उसे वह अपने म्यूजिकल फंड के लिए जमा कर रही है। उन्हें संगीत से बेहद लगाव है, जिसके लिए वो फंड जुटा रही है और इस काम में उनका ब्वॉयफ्रेंड भी उनका साथ दे रहा है।

डेटिंग शब्द सुनकर आपके मन में तो बड़े ही खुराफाती ख्यालात आए होंगे पर भले ही ये लड़की प्यार का सौदा कर रही है, मगर इसके पीछे इसका मकसद एकदम साफ है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close