उत्तराखंड

देहरादून : अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा दम

देहरादून। भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी के तहत वह उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक भी की। माना जा रहा है आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ मुद्दों पर विचार-विमर्श भी किया।

इस अवसर पर देहरादून के मुधवन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारी बैंकों के चेयरमैन, जिलाध्यक्ष, महामंत्री और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्रियों के साथ अमित शाह ने बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा को और आगे ले जाना। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जोश को बरकरार रखना होगा। उन्होंने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से करनी होगी तभी फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेंगी।

इससे पूर्व अमित शाह का सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, मंत्री सतपाल महाराज समेत कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close