Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

मैक्सिको में फिर आया भीषण भूकंप, गई 40 लोगों की जान

मैक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी में भयंकर भूकंप का झटका आया, जिससे दो करोड़ लोगों की आबादी वाला शहर थर्रा गया। यह भूकंप 1985 के विनाशकारी भूकंप की 32वीं बरसी पर आया है। इसमें 140 लोगों की मौत हो गई र्है। भूकंप का केंद्र पूएब्ला प्रांत के मध्य में था। भूकंप के चलते शहर की कई इमारतें गिर गई है। भूकंप के चलते उड़ानों को रद्द कर दिया है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक मैक्सिको में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 रही। मैक्सिको के राष्ट्रपति पेना निएटो ने बताया कि राजधानी मैक्सिको सिटी में भूकंप के चलते कम से कम दो दर्जन इमारतें ढह गई हैं।

इससे पहले, भूकंप से मोरेलोस प्रांत 50, मैक्सिको स्टेट 12 और सेंट्रल मैक्सिकन स्टेट में 17 लोगों के मरने की पुष्टी हुई थी। भूकंप में ढही इमारतों के मलबों में और लोगों के दबे होने की खबरें हैं।

भूकंप के बाद मैक्सिको सिटी एयरपोर्ट से उड़ानें रोक दी गई हैं। बीते 7 सितम्बर को ही मैक्सिको के दक्षिणी हिस्से में आए भीषण भूकंप में 90 लोगों की मौत हो गई थी।

बतादें कि मैक्सिको में 1985 के प्रलयंकारी भूकंप की 32वीं बरसी पर यह भूकंप आया है। इस भूकंप में 5000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close