जीवनशैली

बिना पैसे खर्च किए दिखना चाहते हैं स्मार्ट और हैंडसम तो ये पढ़ें

सुन्दर दिखने के लिए हर कोई परेशान है चाहे महिला हो पुरुष। ये बात अलग है कि महिलाएं सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती। महिलाएं पार्लर जाने से लेकर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक का इस्तेमाल करती हैं। महिलाओं की हमेशा ख्वाहिश होती है कि वो जहां से भी गुजरे लोगों की नजरें उनपर आकर एक पल के लिए ठहर जाए।

जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा नहीं है कि अच्छा दिखने की ख्वाहिश सिर्फ महिलाओं की होती है, मर्दों को भी अच्छा दिखना पसंद है। इसलिए तो मर्द भी अपनी पर्सनैलिटी को आकर्षक बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं।

खासतौर पर ऐसे मर्दों में अच्छा और आकर्षक दिखने की चाहत ज्यादा होती है जो हैंडसम मर्दों की तुलना में थोड़े कम हैंडसम और आकर्षक होते हैं। इनमें से कई मर्द अपने आपको स्मार्ट और हैंडसम बनाने के लिए बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर लाते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें:त्योहारों के सीजन में फ्यूजन लुक में यूं दिखें आकर्षक

जबकि कुछ बेचारे मर्द पैसों की तंगी के चलते चाहते हुए भी खुद का ध्यान नहीं रख पाते हैं। वो अपनी पर्सनैलिटी को निखारने के लिए उतने पैसे खर्च नहीं कर पाते हैं जितने की जरूरत होती है।

ऐ हैं मर्दों के लिए बेहद ही सस्ते और आसान से तरीके, जिनकी मदद से वो दूसरे मर्दों की तरह स्मार्ट और हैंडसम बन सकते हैं।

चेहरे के लिए : स्मार्ट और हैंडसम दिखने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप अपनी त्वचा पर महंगी क्रीम लगाएं। इसके लिए आप अपने घर में बची हुई दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोते वक्त अपनी त्वचा पर दूध की मलाई लगाएं यह चेहरे पर मॉइस्चराइजर का काम करता है।

बालों के लिए : एलोवेरा जेल बालों के लिए भी बहुत काम की चीज है। अगर आप अपने बालों को स्टाइल करना चाहते हैं तो फिर आपके लिए एलोवेरा जेल से अच्छा कोई और जेल नहीं हो सकता। इसलिए जेल के तौर पर आप बालों में एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।

नाखूनों के लिए : आपके नाखून आपकी स्मार्टनेस को बढ़ाने में आपकी काफी मदद करते हैं इसलिए नाखूनों की खास देखभाल करनी चाहिए। नाखूनों को समय-समय पर काटते रहें।

ये भी पढ़ें बदलती जीवनशैली भी है स्तन कैंसर का कारण

हाथ-पैर के लिए : हाथों और पैरों की त्वचा को मुलायम करने के लिए उसकी सफाई और मॉइश्चराइजर पर ध्यान दे। जब भी चेहरा, हाथ, पैर धोएं या नहाएं, मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके हाथ-पैर की त्वचा मुलायम रहेगी।

शेविंग : कहते हैं कि चेहरा इंसान का आइना है इसलिए अपने चेहरे का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको समय-समय पर शेविंग करानी चाहिए। इसके लिए आपको सैलून या पार्लर में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है आप घर पर भी अपनी दाढी को शेव कर सकते हैं।

तो आप ऐसे तरीकों से अपने आपको स्मार्ट और हैंडसम बना सकते हैं और आपको इसके लिए पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close