Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

70 साल बाद खोला घर तो खुल गई किस्‍मत और बन गया करोड़पति

नई दिल्ली। लोग सालों से सूनसान और खाली पड़े घरों, मकानों और फ्लैटों में जाने से डरते हैं। वहीं, एक खाली फ्लैट ने जो 70 सालों से बंद था उसके खुलते ही एक शख्स की किस्मत ही बदल गई।

महज कुछ मिनटों में वो करोड़पति बन गया। ये कोई कहानी नहीं, बल्कि सच्‍ची घटना है। पेरिस में बंद पड़े इस फ्लैट ने शख्स को करोड़पति बना दिया। आइए आपको बताते है, क्‍या है पूरा मामला…

फ्लोरियन जब पेरिस से भागी थीं तो वह महज 23 साल की थीं। 2010 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके परिवार को पता चला कि पिछले 70 सालों से फ्लोरियन पेरिस के अपने एक घर का किराया दे रही थीं। इसके बाद परिवारवालों ने वहां जाने का फैसला किया।

उन्हें लगा कि वहां फ्लोरियन की कुछ पुरानी यादें होंगी, जिसे वो अपने साथ ले आएंगे, लेकिन जब उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो हैरान रह गए। घर के अंदर बेशकीमती चीजें, दुर्लभ पेंटिंग्स और कीमती सामान भरे थे।

फ्लोरियन के घर में ऐसे सामान थे जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में आंकी गई थीं। फ्लोरियन का मेकअप किट विंटेज बन चुका था। उनके घर में लगी एक पेंटिंग को 21 करोड़ से भी ज्यादा में बेचा गया। घरवालों ने उन सामानों की नीलामी कर दी और देखते-देखते वे करोड़पति बन गए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close