Main Slideजीवनशैली

लड़के ने ऐसे किया प्रपोज कि लड़की को शादी के लिए हां कहना पड़ा

लंदन। बॉलीवुड फिल्मों ने हमें कई यादगार प्रपोजल दिए हैं, लेकिन इस लड़के के लीक से हटकर प्रपोजल के आगे सभी फीके पड़ जाएंगे। इस लड़के का प्रपोजल देखकर खुद लड़की भी हैरत में पड़ गई।

इंग्लैंड के रहने वाले टॉम के प्रपोजल ने न केवल उनकी गर्लफ्रेंड को, बल्कि सभी को हैरान कर दिया है। टॉम ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए खेत जोत डाला।

पेशे से कृषि इंजीनियर डेवोन ने एक बड़े से खेत पर ‘मैरी मी’ लिखा। और ये खेत किसी और का नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड जेना स्टिम्पसन के पिता का है। इस काम को करने के लिए टॉम को काफी मेहनत करनी पड़ी।

ससुर के खेत पर लिखा ‘मैरी मी’ पहले तो उन्होंने जेना के पिता को मनाया कि वो इस काम के लिए अपना खेत उन्हें दे दें। उसके बाद उन्होंने पूरे खेत को जोतकर उसपर ‘मैरी मी’ लिखा। टॉम और जेना 10 साल से रिलेशनशिप में हैं।

जेना को प्रपोज करने के लिए टॉम कुछ अलग करना चाहते थे और अब उन्होंने इतना अलग काम किया है कि सभी हैरान हैं।

जब जेना ने यह सब देखा तो वह हैरान रह गईं। इतने बड़े खेत पर ‘मैरी मी’ लिखा देख तो वैसे कोई भी हैरान जाएगा। तो आपको क्या लगता है, क्या रहा होगा जेना का जवाब? भई, इतने प्यारे और यूनीक प्रपोजल को कौन लड़की मना करेगी भला।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close