प्रदेश

सेना के जवान को थप्पड़ मारना महिला को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सेना के जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला सेना के जवान को बीच रोड पर थप्पड़ मारती हुई नज़र आ रही थी। लोगों ने जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला की जमकर आलोचना करते हुए उसे तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।

यह घटना दिल्ली के वसंत कुंज की है। पीड़ित जवान जवान अपने साथियों के साथ सेना के ट्रक में कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनके वाहन के सामने अचानक एक महिला ड्राइवर अपनी कार लेकर आ गई। जवान ने भी तुरंत अपने वाहन में ब्रेक लगा दिया। दोनों वाहनों के बीच कोई टक्कर तो नहीं हुई लेकिन महिला अपनी कार से उतरकर जवान को अपशब्द कहने लगी। इस दौरान जवान भी अपने वाहन से नीचे उतर आया और महिला को समझाने की कोशिश की। हालांकि महिला इसके बाद भी नहीं मानी और जवान के एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को गुरुग्राम स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी इंडिका कार को सीज कर दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close