Main Slide

संन्‍यासी बनने के लिए इस जोड़े ने छोड़ दी 100 करोड़ की संपत्ति

नीमच। एशो-आराम और विलासितापूर्ण जिदंगी पाने के लिए लोग न जाने कौन–कौन से काम करते हैं। लेकिन एक जोड़ा ऐसा है जो ये सब त्यागने को तैयार है। करोड़ों की संपत्ति का मालिक ये कपल संन्‍यासी बनने की चाह रखता है। इस दंपती के एक बेटी भी है।

100 करोड़ की संपत्ति के मालिक मध्य प्रदेश के नीमच शहर के रहने वाले सुमित राठौड़ और उनकी पत्नी अनामिका ने संन्‍यासी बनने का फैसला किया है। सुमित का परिवार काफी रसूख वाला है और नीमच में उनका बड़ा बिजनेस है। लंदन से बिजनेस में डिप्लोमा कर चुके सुमित ने दो साल तक वहीं नौकरी भी की थी, लेकिन फिर परिवार का बिजनेस संभालने देश लौट आए।

अनामिका के पिता और पूर्व भाजपा अध्यक्ष उनकी कंपनी की वैल्यू 10 करोड़ से ज्यादा की है। करीब 100 लोग उनके लिए काम करते हैं।

परिवार के रूतबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी में अंग्रेजों का बनाया हुआ कॉमर्शियल कैंपस है। वहीं, अनामिका भी बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं।

उनके पिता अशोक चंडालिया चित्तौड़गढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। अनामिका ने इंजीनियरिंग की है और शादी से पहले लाखों की नौकरी करती थीं। अपनी गृहस्थी संभालने के लिए अनामिका ने नौकरी छोड़ दी थी।

सुमित और अनामिका की एक तीन साल की बेटी भी है। इसके सिर से मां-बाप का साया छिनने वाला है। दोनों को परिवारवालों ने समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन ये कपल अपने फैसले पर अडिग है।

दोनों का कहना है कि उन्हें आत्मकल्याण का बोध हो गया है और यही कारण है कि उन्होंने संन्‍यासी बनने का फैसला किया है। सुमित और अनामिका 23 सितंबर को सूरत के जैन भगवती दीक्षा लेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close