Main Slideउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

बागपत में 60 लोगों से भरी नाव पलटने से 24 मरे,कई लापता

बागपत/लखनऊ। यूपी के बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह काठा गांव के सामने यमुना नदी में एक नाव के पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मरने वालों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि नाव में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर डीएम-एसपी पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य में देरी से नाराज ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंचे एएसपी से लोगों की मारपीट हो गई।

जानकारी के अनुसार बागपत के काठा गांव निवासी अनेक महिला और पुरुष हर रोज नाव द्वारा यमुना पार करके मजदूरी और खेती किसानी के लिए हरियाणा जाते हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त नाव पर खाद के बोरे और अन्य सामान लदा था। आधिकारिक तौर पर नाव में करीब 35 लोगों के होने के बात कही गई है जबकि गैर सरकारी सूत्रों के अनुसार यह संख्या अधिक है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में शायद क्षमता से अधिक लोग थे इसलिए यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस और आसपास के लोगों ने लोगों को नदी से निकालकर प्राथमिक चिकित्सा दी। 12 लोगों की हालत गंभीर थी, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close