राष्ट्रीय

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन शुष्क रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 75 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close