राष्ट्रीयव्यापार

सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए अब क्या है 10 ग्राम की कीमत

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज बुधवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोने के भाव अब 500 रुपये की गिरावट के साथ 30,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।

कमजोर वैश्विक के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है। लोकल ज्वैलर्स की तरफ से डिमांड कम होना भी इसकी वजह बना है। 10 ग्राम सोने का भाव 30, 350 रुपए पर आ गया है। इस हफ्ते में यह दूसरी बार है, जब सोने की कीमतें घटी हैं। कल यानी मंगलवार को सोने की कीमतों में 150 रुपए की कमी आई थी। वहीं चांदी की कीमतें 200 रुपए बढ़ गईं।

क्‍वाइन मेकर्स और इंडस्‍ट्रीयल यूनिट्स के बीच डिमांड से चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। ज्ञात हो कि चांदी के कीमत 41,850 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वैश्व‍िक स्तर पर सोने की कीमतों में 0.03 फीसदी की कमी आई। वहीं सिंगापुर में एक ऑन्स सोने की कीमत 1,331 डॉलर रही।

खबरों के मुताबिक उत्तर कोरिया व यूएस में आए तूफान इरमा के कमजोर पड़ने से वैश्‍व‍िक रुझान भी कमजोर हुए हैं। इसके नाते अधिक खतरे वाले एसेट्स की डिमांड बढ़ी है। इसके कारण से ही सोने की की मूल्य दर में काफी कमी आई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close