मनोरंजन

लंबी टांगों के लिए मशहूर हैं ये मॉडल, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

दुनिया के आम लोगों से अलग पहचान बनाने वाले का गिनीज बुक में नाम दर्ज होता है। गिनीज बुक ने ऐसी सूची जारी की है जिसमें दुनिया के सबसे लम्बी टांगों वाली मॉडलों के बारे में बताया गया है। रूस की एक मॉडल ने लंबी टांगों का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 29 साल की इस मॉडल की लंबाई और तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

29 साल की रूस की मॉडल एकाटेरिना लिसिना ने सबसे लंबी टांगों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि एकाटेरिना की दोनों टांगें समान नहीं हैं। एकाटेरिना की बाईं टांग की लंबाई 132.8 सेंटीमीटर है और दाईं टांग की लंबाई 132.2 सेंटीमीटर है। एकाटेरिना की लंबाई 6 फीट 8.77 है।

एकाटेरिना का कहना है कि स्कूल में उनकी हाईट को लेकर उनका मजाक बनाया जाता था लेकिन अब वो उन लड़कियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं जो कन्फिडेंट महसूस नहीं करतीं। उनका यह भी मानना है कि उन्हें अपने लिए ट्राउजर्स व फुटवेयर्स ढूंढने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं एकाटेरिना को कार और प्लेन की सीटों पर बैठने में भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
परेशानियों के बावजूद उनका कहना है कि उन्हें लंबी टांगों का फायदा भी है, उनका कहना है कि लंबी टांगों की वजह से उन्हें बास्केटबॉल कॅरियर में सहायता मिली है।

साल 2008 बीजिंग ओलंपिक्स में वो रूस के लिए ब्रॉन्ज मेडल भी जीती थीं। अब पिछले लगभग 1 साल से एकाटेरिना प्रोफेशनल मॉडल के तौर पर काम कर रही हैं।

उन्होंने दुनिया की सबसे लंबी टांगों का पिछला रिकॉर्ड भी रूस की रहने वाली स्वेटलाना पेंक्राटोवा (Svetlana Pankratova) के नाम था। बता दे कि स्वेटलाना की टांगे एकाटेरिना से थोड़ी ही छोटी थीं। उनकी टांगों की लंबाई 132 सेटीमीटर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close