उत्तराखंड

बेरोजगारों में जागा देश सेवा का जज्बा, सेना भर्ती के लिए दिखा उत्साह

देहरादून। देहरादून में चल रही सेना में भर्ती के लिए लोगों में अच्छा-खासा उत्साह देखा जा सकता है। केवल 27 पदों के लिए भर्ती के लिए देश के सात राज्यों से आए दस हजार पांच सौ युवाओं ने शानदार दौड़ लगायी। इसमें से 480 लोगों ने अपनी पहली बाधा पार भी कर ली।

इस तरह से इन युवाओं ने 1600 मीटर की लम्बी दौड़ जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बताते दें कि इसका आयोजन देहरादून के गड़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में 108 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) महार की ओर से किया गया है।

इस तरह से प्रादेशिक सेना जीडी के 21 एवं ट्रेडमैन के छह पदों के रिक्त पदों के लिए खुली भर्ती हुई। इस भर्ती में सात राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के लोगा शामिल हुए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close