स्वास्थ्य

ब्लड ग्रुप से जानिए लोगों का स्वभाव

लखनऊ। विश्व में कई प्रकार के लोग रहते हैं लेकिन प्रत्येक लोग एक दूसरे से भिन्न होते है। वैज्ञानिकों ने एक शोध के माध्यम से लोगों के स्वभाव को पता लगाने का दावा किया है। दरअसल ब्लड ग्रुप से लोगों का स्वभाव पता लगाया जा सकता है। ऐसा वैज्ञानिक कहते हैं। देखा जाये तो आठ प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं और सभी लोगों का अलग-अलग ब्लड ग्रुप होता है। हम आपकों यहां ब्लड ग्रुप के बारे में कुछ रोचक बाते बताने जा रहे हैं :
ए पॉजिटिव : ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग बेहद साकारात्मक स्वभाव के होते है। देखा जाये तो इस ब्लड ग्रुप के लोगों नेतृत्व करने का गुण पाया जाता है। इतना ही नहीं ऐसे लोग सबकों साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। अगर कभी खून की जरूरत पड़े तो वह ए पॉजिटिव, ए नेगेटिव, ओ पॉजिटिव तथा ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप का ब्लड ले सकते हैं।
ए नेगेटिव : इस ग्रुप के लोगों में मेहनत करने की क्षमता देखी जा सकती है। कहने का मतलब है कि ए नेगेटिव वाले लोग अपने लक्ष्य पर फोकस करते हैं। ऐसे लोग मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं। इस ग्रुप के लोगों को ए नेगेटिव तथा ओ नेगेटिव ग्रुप वाले लोग ही खून दे सकते हैं।
बी पॉजिटिव : बी पॉजिटिव ग्रुप वाले लोग अपने रिश्तों को लेकर काफी सर्तक रहते हैं यानी वह अपने रिश्तों को अहमियत देते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग बलिदान देने के लिए भी तैयार रहते हैं। इस ब्लड गु्रप के लोग दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं। इस ग्रुप के लोगों को बी पॉजीटिव, बी नेगेटिव, ओ पॉजीटिव और ओ नेगेटिव ब्लड गु्रप का खून चढ़ाया जा सकता है।
बी नेगेटिव : शोध पाया गया है कि बी नेगेटिव के लोग काफी नकारात्मक होते हैं। इतना ही नहीं इस ब्लड ग्रुप के लोग काफी स्वार्थी भी होते हैं। ऐसे लोग दूसरों के बारे में एक दम नहीं सोचते हैं बल्कि वह केवल अपने बारे में सोचना पसंद करते हैं। बी नेगेटिव वाले लोगों को बी नेगेटिव और ओ नेगेटिव वाले लोग खून दे सकते हैं।
एबी पॉजिटिव : एबी पॉजिटिव के लोगों के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। उनके स्वभाव का जानना काफी मुश्किल होता है। इतना ही नहीं वह कब क्या करें इसके बारे में भी कोई कुछ नहीं कह सकता। इस गु्रप के लोगों को कोई भी खून दे सकता है।
एबी नेगेटिव : एबी नेगेटिव वाले लोग काफी चतुर होते हैं । माना जाता है इस ग्रुप के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग हर किसी की बात को आसानी से समझ लेते हैं। ऐसे लोगों को जरूरत पडऩे पर एबी नेगेटिव, ए नेगेटिव, बी नेगेटिव और ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप चढ़ाया जा सकता है।
ओ पॉजिटिव : ओ पॉजिटिव ग्रुप वालों के बारे में कहा जाता है कि यह बेहद दयालु स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग गरीबों की मदद भी खूब करते हैं। ओ पॉजिटिव वाले लोग सभी को खून दे तो सकते हैं लेकिन इन्हें सिर्फ ओ नेगेटिव और ओ पॉजिटिव ब्लड ही चढ़ाया जा सकता है।
ओ नेगेटिव : ओ नेगेटिव के बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोगों सोच बेहत छोटी मानी जाती है। इतना ही नहीं ऐसे लोग किसी की मदद भी नहीं करते हैं साथ किसी की नई सोच को भी स्वीकार करने से मना कर देते हैं। इन्हें सिर्फ ओ नेगेटिव ग्रुप वाले लोग ही ब्लड दे सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close